Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 जून। क्षेत्र के गांव महामोनी के निकट करीब छह वर्ष पूर्व हुई मारपीट की घटना में बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव महामोनी निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2019 को सुबह करीब 10:30 बजे वह कोटा से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि गांव के बाग के पास उसे गांव के ही सौनू, मोनी उर्फ मोनू, आदित्य व राहुल ने रोक लिया। आरोप है कि जब उसने उन्हें रोकने का कारण पूछा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसके चेहरे और नाक पर चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page