Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 जून। क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक युवक पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव रामगढ़ निवासी अमित कुमार का कहना है कि 2 जून की शाम करीब 5:30 बजे उनके घर पर पड़ोसी आपस में झगड़ा कर रहे थे। उस दौरान उनकी पुत्री महिमा चौधरी अपने मोबाइल फोन से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही लोकेन्द्र उर्फ छीटू वहां पहुंच गया और महिमा के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। जब महिमा ने मोबाइल देने से मना कर दिया तो आरोपी छत पर पहुंच गया और उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page