Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 10 जून। मुरसान पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन अपनी बड़ी बहन के घर मुरसान आई हुई थी। आरोप है कि 21 मई की सुबह करीब 5 बजे मुरसान क्षेत्र के एक गांव में राया थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी कुसुला निवासी सौरभ अपने साथी दीपक के साथ मोटरसाइकिल से गांव पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब किशोरी की बड़ी बहन ने शोर मचाया तो आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। किशोरी के भाई ने दोनों युवकों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुरसान पुलिस ने बुधवार को कंचना फाटक के पास से मुख्य आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page