हाथरस 08 जून । गंगा दशहरा एवं पवित्र गंगा स्नान के अवसर पर हाथरस नगर से श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें अनूपशहर स्थित जेपी घाट के लिए रवाना हुईं। बसों को जिला संघचालक डॉ. यू.एस. गौड़ एवं नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ. यू.एस. गौड़ एवं सह नगर संघचालक सहित उनके परिवारजन भी गंगा स्नान यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, हाथरस की वीर सावरकर शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा के अंतर्गत दो बसों में सवार होकर श्रद्धालु अनूपशहर के जेपी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा का संचालन शाखा कार्यवाह संदीप मित्तल एवं सह नगर बौद्धिक प्रमुख अजय जी के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण
June 8, 2026
गंगा स्नान के लिए हाथरस से दो
June 8, 2026
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच अभियुक्तों
June 8, 2026
दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने
June 8, 2026
हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने मांगा इंसाफ,
June 8, 2026
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का
June 8, 2026
जमीनी विवाद में एक ही परिवार के
June 8, 2026
Weather
Hathras
1:15 am,
Jun 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























