हाथरस 08 जून । थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर वह घबरा गई और बेहोश हो गई। परिजनों के घर लौटने पर युवती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण
June 8, 2026
गंगा स्नान के लिए हाथरस से दो
June 8, 2026
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच अभियुक्तों
June 8, 2026
दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने
June 8, 2026
हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने मांगा इंसाफ,
June 8, 2026
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का
June 8, 2026
जमीनी विवाद में एक ही परिवार के
June 8, 2026
Weather
Hathras
11:05 pm,
Jun 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























