हाथरस/हसायन 08 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई महिला एवं पुरुष घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन को लेकर चल रहा था। पीड़ित पक्ष के अमर प्रताप ने आरोप लगाया कि जब वह बाजार गए हुए थे, उसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमर प्रताप का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर भी लाठी-डंडों तथा अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण
June 8, 2026
गंगा स्नान के लिए हाथरस से दो
June 8, 2026
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच अभियुक्तों
June 8, 2026
दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने
June 8, 2026
हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने मांगा इंसाफ,
June 8, 2026
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का
June 8, 2026
जमीनी विवाद में एक ही परिवार के
June 8, 2026
Weather
Hathras
11:04 pm,
Jun 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























