Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 08 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी परिवार के सदस्यों के बीच परिवार की जमीन के विवाद को लेकर चल रहे आपसी वाद विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज मारपीट हो गई।इस घटना में एक ही परिवार के दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए।अमर प्रताप ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके परिवार के सदस्यों से वाद विवाद हो गया।आपस में वाद विवाद होते ही परिवार के दोनों सदस्यों के बीच दोनो तरफ से गाली-गलौज और मारपीट हो गई।पीड़ित के अनुसार, वह बाजार में मौजूद थे,तभी परिवार के कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।अमर प्रताप का कहना है कि जब उन्होंने घटना का विरोध किया।तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।इस दौरान लाठी-डंडों और अन्य घातक हथियारों से की गई मारपीट में उन्हें तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page