सिकंदराराऊ (हसायन) 08 जून । क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहोरी के माजरा नगला मानधाती में स्थापित अस्थाई गौशाला में सोमवार को डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी द्वारा गौरक्षकों को ‘छुट्टा सांड’ कहे जाने पर विवाद हो गया।इस बयान से भड़के गौरक्षकों ने पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी सी.वी.ओ.स्तर के अधिकारी के खिलाफ गौशाला के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।यह घटना तीन गायों की मौत हो जाने व उनके अवशेष गौशाला के अंदर ही भूमिगत कराकर ऊपर से मिट्टी डाल दिए जाने की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र के निरीक्षण के दौरान हुई।दरअसल सोमवार 8 जून नगला मानधाती की अस्थाई गौशाला में तीन गायों की मौत हो जाने के साथ ही गौशाला में मृत गौवंशों के अवशेष गौशाला में भूमिगत कर मिट्टी डलवाकर दबा दिए जाने की शिकायत लेकर गौरक्षक खंड विकास अधिकारी बी.डी.ओ अनुज मिश्र हसायन के कार्यालय पहुंचे थे।शिकायत मिलने के बाद बीडीओ अनुज मिश्र एडीओ प्रेमकिशोर यादव,सचिव शिवकुमार और पशुचिकित्सक डॉ पीयूष सिंह के साथ गौरक्षक गौशाला पहुंचे।ब्लॉक स्तरीय टीम ने गौशाला का निरीक्षण किया,जिसमें शुरुआती तौर पर कोई खामी नहीं पाई गई।टीम ने गायों की मौत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और टीम जांच करने के बाद गौशाला से निकल गई।इसी दौरान सिकंदराराऊ के डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी गौशाला में पहुंचे।उस समय गौशाला में सचिव शिवकुमार,प्रधान पति जितेंद्र कुमार,हसायन ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी पीयूष सिंह और गौरक्षक जतिन कुमार,रामानुजन कौशिक,संदीप उपाध्याय मौजूद थे।एक मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंचा।मीडियाकर्मी ने गौशाला में बैठे डिप्टी सीवीओ, कर्मचारियों और गौरक्षकों की तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू किया। इस पर डिप्टी सीवीओ ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और अनुमति लेने तथा आई-कार्ड दिखाने को कहा।इसके बाद उन्होंने गौरक्षकों से कहा, “आप इस गौशाला में छुट्टा सांड की तरह घूम रहे हो,आपने किससे अनुमति ली है?”डिप्टी सीवीओ द्वारा गौरक्षकों को ‘सांड’ कहे जाने पर वे भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।डिप्टी सीवीओ ने आगे कहा, “मुझे पता है आपके घर कैसे चलते हैं और मैं आपका गौशालाओं में आना-जाना ही बंद कराने का इंतजाम करूंगा।”उन्होंने वहां खड़े मीडियाकर्मी का भी वीडियो बनाना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि वे गौशाला में अव्यवस्था फैला रहे हैं।डिप्टी सीवीओ की अभद्र भाषा और धमकियों से कुपित होकर गौरक्षक गौशाला के बाहर गेट पर उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए।डिप्टी सीवीओ के द्वारा की गई गौरक्षकों से अभद्रता को लेकर गौशाला के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे एक गौरक्षक की गर्मी में तेज धूप के कारण हालात बिगड गई।गौरक्षक की हालात बिगडते ही अन्य गौरक्षकों ने डायल एक सौ आठ पर एम्बूलेस को कॉल पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भिजवाया।जहां पर गर्मी में धरना दे रहे गौरक्षकों को ओआरएस घोल पिलाए जाने पर तबीयत में सुधार होते ही घर भेज दिया।इसी प्रकरण को लेकर मंगलवार को डिप्टी सीवीओ के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई कराए जाने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत करेगें।गौरक्षकों ने कहा कि गौशाला में गर्मी के मौसम में गौवंशों की देखरेख होने के दौरान टीनशेड के गर्मी में गर्म होने पर ज्यादातर गौवंश बीमार होकर आएदिन दम तोड रहे है।गौशाला में केयर टेकर,पशु चिकित्सक,प्रधानपति गौवंशों को गौशाला में ही मिट्टी डलवाकर दबा देते है।इस संबंध में डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी ने बताया कि आज और कल में गौशाला के अंदर किसी गौवंश की कोई मौत नही हुई है।एक युवक स्वंय को मीडिया कर्मी बताकर व कुछ गौरक्षक गौशाला के अंदर वीडियो ग्राफी कर रहे थे,जब मैने मीडिया कर्मी बता रहे युवक से आई कार्ड मांगा तो वह दिखाने से मना करते हुए युवक कहने लगा कि आप सीवीओ को मेरा आई कार्ड मांगने का अधिकार नही है।इसी दौरान मैने गौरक्षकों से यह कहा था कि कैसे छुट्टा सांड की तरह घूम रहे है।गौशाला में किसी भी व्यक्ति के द्वारा वीडियो फोटो ग्राफी करने के आदेश नही है।इन लोगों का एक पुराना वीडियो गौशाला में घुसते हुए का प्राप्त हुआ है
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण
June 8, 2026
गंगा स्नान के लिए हाथरस से दो
June 8, 2026
गैर इरादतन हत्या मामले में पांच अभियुक्तों
June 8, 2026
दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने
June 8, 2026
हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने मांगा इंसाफ,
June 8, 2026
घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का
June 8, 2026
जमीनी विवाद में एक ही परिवार के
June 8, 2026
Weather
Hathras
10:47 pm,
Jun 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























