Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जून । जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उदय फाउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ यूनिट को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल हेल्थ यूनिट को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस अवसर पर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने बताया कि उदय फाउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई यह अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरस्थ, ग्रामीण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी। इससे लोगों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए समन्वयक प्रीति कटियार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुलकित बिस्ट, नर्सिंग स्टाफ आकांक्षा तथा सहायक कर्मचारी महेश की टीम तैनात की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने इस पहल को जनपद के लिए अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव हो रहा है और इसका लाभ विशेष रूप से उन लोगों को मिलेगा, जो किसी कारणवश अस्पतालों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है। इस तरह की पहलें स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ जनपद के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page