Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री को 3 जून को काशीराम कॉलोनी निवासी शानू वार्ष्णेय कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page