सिकंदराराऊ (हसायन) 06 जून । विकासखंड क्षेत्र के विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले 33/11 विद्युत उपकेन्द्र पोरा के एक किसान के निजी नलकूप ट्यूबवेल संयोजन के लिए ग्यारह हजार की विद्युत हाइटेंशन लाइन बिना पडोसी किसान की बिना सहमति लिए ही खेत में खडी मूंग और मक्का की फसल के बीच होकर निकाल दी।पीडित किसान ने मुख्यमंत्री के एक्स ट्विटर एकांउट के साथ तहसील कार्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी से लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए विभागीय अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मूंग व मक्का की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।पीडित किसान ने खेत में खडी जायद के सीजन की फसल मक्का व मूंग का नुकसान नई नलकूप लाइन बनाए जाने के दौरान होने पर किसान ने विद्युत विभाग का लाइन बनाए जाने का कार्य फिलहाल रूकवा दिया है।पीड़ित शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स टविटर एकांउट के अलावा विद्युत विभाग के 1912 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित किसान हरिओम वर्मा पुत्र नाथूराम वर्मा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान से लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए अवगत कराया कि विद्युत उपकेन्द्र पोरा के अन्तर्गत आने वाले गांव पोरा में उसकी पैतृक कृषि भूमि है।उसकी पैतृक कृषि भूमि के निकट ही निजी नलकूप ट्यूबवेल है।निजी नलकूप ट्यूबवेल संयोजन प्रदान करने के लिए विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता व अन्य संविदा कर्मियों ने पी.टी.डब्ल्यू.विद्युत हाइटेंशन ग्यारह हजार की विद्युत लाइन को विभागीय अधिकारियो के द्वारा जानबूझ कर किसान के खेत में उत्पन्न हो रही जायद के सीजन की खडी हुई मूंग व मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।जो विद्युत विभाग के नियमानुसार अवैध और गलत है।पीड़ित किसान ने कहा कि निजी नलकूप ट्यूबवेल संयोजन प्रदान किए जाने से पूर्व व बाद में अभी तक कोई शपथ पत्र व लिखित शिकायती के पत्र के माध्यम से कोई स्वीकृत भी नही ली गई है।पीड़ित ने कहा कि जब वह अपने खेत पर खडी मक्का की फसल को देखने के लिए पहुंचे।तो किसान विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत विद्युत अधिकारियो व कर्मचारियो के द्वारा बिना पीड़ित किसान की अनुमति के ही खेत में खडी मूंग और मक्का की फसल को क्षतिग्रस्त कर नष्ट कर विद्युत हाइटेंशन ग्यारह हजार की विद्युत लाइन के खींचने का विरोध किया।विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत कर्मचारी लगातार फसल का नुकसान करते हुए गड्डा खुदाई कार्य कर विद्युत ख्भा लगाकर लाइन लगाने का कार्य करते रहे।जब पीड़ित किसान हरिओम वर्मा ने अपने खेत में खडी मूंग और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाकर बिना अनुमति के ही लाइन खींचने को लेकर मोबाइल दूरभाष के माध्यम से विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता अनिल कुमार से शिकायत की।तो वह भी किसी शिकायत को सुनने के लिए तैयार नही थे।हरिओम ने बताया जब उन्होने उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता एई हाइडिल के विद्युत सीयूजी नंबर पर सम्पर्क कर फोन काॅल कर शिकायत की गई।तो उपखंड अधिकारी किसान को फोन पर हडकाकर धमकी देने लगे।इस संबंध में पीडित किसान ने कहा कि विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ के अधिकारियो व कर्मचारियो के द्वारा बिना अनुमति के विद्युत नियमावली का उल्लंघन कर खेत में खडी मूंग और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाकर नष्ट किए जाने के प्रकरण में कार्रवाई नही हुई तो वह न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर हो जाएगें।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पोरा पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन बनाकर खेत में होकर खींचने का मामला मेरे संज्ञान में नही है।नलकूप लाइन बनाने के लिए परमीशन विभाग नही बल्कि किसान का कार्य है।फिर भी वह साइड पर मौके पर पहुंचकर जांच पडताल करने के बाद ही कुछ कह पाएगें।उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता के द्वारा धमकाए जाने के लगाए जा रहे आरोप गलत है।जब मै मीटिंग में मौजूद था,उस वक्त वह मेरे मीटिंग में होने के दौरान काॅल पे कॉल किए जा रहे थे।मैने मीटिंग के बाद शिकायतकर्ता से बात की वह नही बताया होगा।मै मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
–