Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 06 जून । कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित चित्रगुप्त व शनिदेव मंदिर परिसर के सामने  सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व नगर में डी.जे.म्यूजिक साउंड सिस्टम के माध्यम से निकाली गई।कलश यात्रा से पूर्व कथा आचार्य हरेंद्र शास्त्री व सीमा सरगम के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।कलश यात्रा के दौरान महिला व कन्या पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर नगर में पद भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में महिला पुरूष युवक युवतियां धार्मिक गीत भजन कीर्तन पर झूमते हुए जा रहे थे।कलश यात्रा नगर के मोहल्ला दखल चित्रगुप्त शनिदेव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लो के अलावा बाजार के पथमार्ग से होते हुए कस्बा के प्राचीन मंदिर श्री बलभद्र दाऊ जी महाराज रेवती मैंया,गंगा मैंया,बडी माता पथवारी मंदिर,छोटी माता पथवारी मंदिर,श्री हनुमान मंदिर,भगवान शिव टुकिया मंदिर,कैला मैंया मंदिर,शिव परिवार मंदिर,नृसिंह दैव मंदिर से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कन्याओं महिलाओं के सिर से कलश उतरवाए जाने के बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।कलश यात्रा के दौरान भक्त श्रोताओ के द्वारा विभिन्न देवी देवताओ के जयघोष कर जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्रीमद भागवत कलश यात्रा में परीक्षत चोखेलाल कुशवाहा,यज्ञपति फतेह सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page