Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 जून । देहात में हुए सड़क हादसे में नगला धोकला निवासी एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात मैक्स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक दिगंबर सिंह के पुत्र सोनवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता 4 जून को घरेलू सामान लेने गढ़ी खमानी गए थे। सुबह करीब 10 बजे वह बासदेव पुत्र इंद्रजीत के घर के सामने किशुन सिंह और मुकेश से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रही बोलेरो मैक्स के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आकर दिगंबर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में दिगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र सोनवीर सिंह की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page