
हाथरस 06 जून । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब हाथरस हेरिटेज द्वारा अपना घर आश्रम के बाहर राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए ठंडे जल की प्याऊ स्थापित कराई गई। इसके साथ ही आश्रम में रह रहे निराश्रितों को भोजन एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच खाद्य सामग्री भी वितरित की। खाद्य सामग्री के रूप में एक कट्ठा मूंग की दाल, बिस्कुट एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं आश्रम को भेंट की गईं। इस अवसर पर कई सदस्यों ने अपना घर आश्रम की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा भी व्यक्त की तथा आश्रम की सेवा गतिविधियों से जुड़ने का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में शीतल जल की व्यवस्था करना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. एस.के. राजू, अरुण जैन, रवि प्रकाश गोयल, क्लब अध्यक्ष कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), सचिव भगवत स्वरूप गर्ग, राजेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आशीष द्विवेदी, आर.के. राजू, अमित अग्रवाल एवं राजीव अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Next News :-8 से 10 जून की पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हाथरस में चाक-चौबंद इंतजाम, एडीजी ने परखी तैयारियां
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101






