
हाथरस 06 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्षा जेसी रीना गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। संस्था की अध्यक्षा रीना गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेसी नेहा गुप्ता, जेसी कोमल माहेश्वरी, जेसी दीप्ति अग्रवाल, जेसी ऋचा बंसल, जेसी ममता वार्ष्णेय, जेसी कामिनी शर्मा, जेसी ऋतु अरोरा सहित संस्था की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह परियोजना जेसीआई के “Lead • Connect • Evolve” विज़न के अनुरूप समाजहित में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


























