हाथरस 06 जून । अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने आज जिलाधिकारी अतुल वत्स ATULVATS एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत समामई रूहल स्थित श्री दाऊजी गौशाला का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंशों के संरक्षण, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनके प्रति संवेदनशीलता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि गौशाला में 100×63 फीट के टीन शेड का निर्माण कराया गया है, जिसमें हैंडपंप रीबोरिंग से प्राप्त पाइपों का उपयोग पिलर निर्माण में कर लागत में उल्लेखनीय बचत की गई है। इसके अतिरिक्त बीमार गौवंशों के उपचार हेतु एक अलग टीन शेड भी तैयार कराया गया है, जिसकी मंडलायुक्त ने सराहना की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 156 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 15 नर एवं 141 मादा गौवंश शामिल हैं। उनकी देखभाल के लिए पांच केयर टेकर तैनात हैं। गौशाला में तीन टीन शेड, तीन चरही, पांच हॉज, समरसेबल पंप तथा पर्याप्त पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था उपलब्ध है। वर्तमान में 90 कुंतल भूसा सुरक्षित रखा गया है तथा प्रतिदिन 35 से 45 कुंतल हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 12 लाभार्थियों को 24 गौवंश सुपुर्द किए जा चुके हैं। मंडलायुक्त ने गौशाला में लागू क्यूआर कोड आधारित निरीक्षण व्यवस्था की भी सराहना की, जिसके माध्यम से निरीक्षण संबंधी प्रविष्टियां ऑनलाइन दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण एवं सोलर पंप की व्यवस्था भी विकसित की जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सासनी, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Previous Post
दहेज हत्या के मुकदमे का आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Recent Posts
साइबर ठगों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश
June 6, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल को
June 6, 2026
बैनामे से खरीदे मकान पर अवैध कब्जे
June 6, 2026
सोनू हत्याकांड: हाथरस पुलिस ने मुख्य आरोपी
June 6, 2026
पंचम पुण्यतिथि : स्व. श्री दीपक बाबू
June 6, 2026
20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 6, 2026
आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर डॉ. राधिका
June 6, 2026
Weather
Hathras
10:56 pm,
Jun 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























