Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । हाथरस गेट पुलिस ने दहेज हत्या के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दहेज हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त आविद खां पुत्र चमन खां निवासी सियाराम कॉलोनी, टाटा टाबर के पास, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस को नगला भूरा रोड स्थित प्रगतिपुरम बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना हाथरस गेट में मु0अ0सं0 49/2026 के तहत धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस विभाग ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page