Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून।  सहायक निदेशक मत्स्य ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल 08 जून से 28 जून तक खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए इच्छुक लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों की सूची एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदक कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page