हाथरस (मुरसान) 05 जून । क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 4 जून की सुबह करीब 4:30 बजे घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला का आरोप है कि गांव का ही संदीप उर्फ डेंगू उनकी पुत्री को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि जब वह उसी दिन सुबह करीब 5 बजे संदीप के घर उसकी जानकारी लेने पहुंचीं तो वहां संदीप के भाई दीपक और अंकित ने उनके साथ गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने यह भी बताया कि उनका आरोपित पक्ष से पूर्व से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि करीब पांच-छह दिन पहले संदीप ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव भी बनाया था।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : मगटई में मारपीट के आरोप
June 5, 2026
मुरसान : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
मुरसान : युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
मुरसान : पालतू कुत्ते के काटने पर
June 5, 2026
झगड़ा शांत कराने गई युवती को शराबियों
June 5, 2026
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
June 5, 2026
इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर
June 5, 2026
Weather
Hathras
11:53 pm,
Jun 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















