Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 जून । कस्बे में आज जाहरवीर गोगाजी महाराज की निशान यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हाथों में निशान लेकर भाग लिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत, कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वाटर सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था की थी। निशान यात्रा का शुभारंभ सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे से हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, संयोजक लाला गौतम, ऋषि गौतम और भूपेंद्र तेनगुरिया सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जाहरवीर गोगाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जयकारों और भजनों के बीच यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा विनोबा नगर चौराहे से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, जवाहर बाजार, चौक बाजार, कृष्णा टॉकीज, मोहल्ला आगरा, आगरा रोड तथा कुरसंडा मोड़ सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। अंत में यह ग्राम नगला मांधाता स्थित जाहरवीर मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

यात्रा के दौरान धार्मिक भजनों और जाहरवीर गोगाजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं सिर पर निशान लेकर चल रही थीं, जबकि बच्चे और युवा भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे मार्ग में गोगाजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए आगे बढ़ते रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए। इन शिविरों में श्रद्धालुओं को शरबत, कोल्ड ड्रिंक, मिनरल वाटर और अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। यात्रियों ने इस व्यवस्था की सराहना की। निशान यात्रा का समापन नगला मांधाता स्थित जाहरवीर मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आम का शेक वितरित किया गया। इस आयोजन में मुकुट बिहारी गौतम, संजय चौधरी, ओमवीर सिंह पूर्व प्रधान, देश दीपक शर्मा, निखिल पचौरी और अर्पण शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page