Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जून । सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन व ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व खिलाड़ियों को इन चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन 7 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन 8 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। यहां चयनित खिलाड़ी 10 से 13 जून 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होने वाली मुख्य प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

सहारनपुर में 15 से 18 जून तक होगी मुख्य प्रतियोगिता

इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 7 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस और मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 8 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में ही आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर चयनित होने वाली बालिका खिलाड़ी 15 से 18 जून 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद व मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बिना आधार कार्ड और मूल दस्तावेजों के नहीं मिलेगा प्रवेश

खेल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उक्त बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल्स में भाग लेने वाले सभी बालक व बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates), आयु संबंधी प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यदि कोई खिलाड़ी अपने मूल प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड साथ नहीं लाता है, तो उसे चयन/ट्रायल्स प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page