Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page