Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जनपद  में ‘‘एक पेड़–माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 3 लाख 38 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी सहभागिता करेंगे। हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र में नगर वन सासनी, सिकंदराराऊ में नगला कोयल वन भूमि तथा सादाबाद में मीरपुर मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। वन विभाग को 16 हजार, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग को 2 लाख 31 हजार, कृषि विभाग को 52 हजार, उद्यान विभाग को 36 हजार तथा नगर विकास विभाग को 3 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के तहत सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायतों, गौशालाओं, किसानों के खेतों और मेड़ों पर पौधारोपण किया जाएगा। प्रशासन ने अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page