अलीगढ़ 03 जून। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीएचसी इगलास द्वारा गांव महतापुर के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार और जन जागरूकता को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और परामर्श प्राप्त किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद की टीम आरजे नीलकांत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार किया। टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह पहल रेडियो नारद व स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। शिविर में डा. राहुल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, कुसुम सिंह, विकास चौधरी, प्रेमवीर सिंह, अनुपमा सिंह के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


























