Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । ग्राम पंचायत परसारा के दो होनहार युवाओं प्रेम सिंह एवं रोहित कुमार का भारतीय सेना की अग्निवीर जीडी भर्ती में चयन होने पर ग्राम सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ठाकुर मनोज सिसोदिया एडवोकेट एवं पंचायत सहायक देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा चयनित युवाओं के पिता एवं ग्राम के बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ठाकुर मनोज सिसोदिया ने कहा कि गांव के युवाओं का सेना में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रेम सिंह और रोहित कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने चयनित युवाओं की सफलता को पूरे गांव की उपलब्धि बताया। इस अवसर पर बद्री सिंह,पूरन सिंह, हरपाल सिंह, रामवीर सिंह, सुजान सिंह, लक्मण सिंह,जवाहर सिंह, अशोक कुमार, डॉ धीरेन्द्र सिंह, सुलेमान खां, जाहरिया, राकेश कुमार, राजू सिंह, फैसल एडवोकेट, जीतेन्द्र सिंह, डेविड सिंह, हरीश सिसोदिया,मुकेश तोमर, लाखन कुमार, हेमंत सिंह, अरुण सिंह, गुड्डू सिंह, राजेंद्र सिंह, नितिन सिंह, शिवम् सिसोदिया, सुरजीत सिंह, भूरा बघेल, मा ई के राणा, रंजीत ठाकुर, प्रमोद कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page