हाथरस 01 जून । जनगणना 2027 के तहत जनगणनाकर्मी पवन शर्मा द्वारा मुंशी गजाधर सिंह मार्ग क्षेत्र में घर-घर जाकर सूचीकरण एवं गणना कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जनगणना से संबंधित आंकड़े संकलित किए। जनगणनाकर्मी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिल सके। जनगणना अभियान के दौरान भाजपा जिला मंत्री हरीश सेंगर के आवास पर भी सूचीकरण कार्य किया गया। इस अवसर पर गणना कार्य कर रहे लोगों का स्वागत व सम्मान किया गया। जिला मंत्री हरीश सेंगर ने इस कार्य को राष्ट्र का महत्वपूर्ण कार्य बताया। पवन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सभी मकानों का सूचीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कुल 199 मकानों का सर्वे एवं गणना संबंधी प्रारंभिक कार्य संपन्न किया, जिससे जनगणना 2027 के लिए आवश्यक आधारभूत आंकड़े तैयार हो सके हैं। इस क्षेत्र में विवेकानंद नगर ,माधव कुंज ,कैलाश मंदिर वाली गली व कैलाश बिहार का क्षेत्र शामिल रहा है। जनगणना के इस अभियान उनके साथ क्षेत्र के पूर्व सभासद प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर ने घर घर जाकर गणना कार्य कराया। इस कार्य मे अध्यापक आलोक पचौरी का विशेष सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सनसनी : वृद्धा ने पड़ोसी
June 1, 2026
मुरसान : विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय
June 1, 2026
मुरसान : सामान के पैसे मांगने पर
June 1, 2026
मुरसान : दूध से भरा कैंटर अनियंत्रित
June 1, 2026
मकान पर गोलियां बरसाने का आरोप, कई
June 1, 2026
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए
June 1, 2026
दूध लेने जा रहे पुलिसकर्मी की ट्रेन
June 1, 2026
Weather
Hathras
10:44 pm,
Jun 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























