Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 जून । हाईवे एटा रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान अलीगढ़ मैं मौत हो गई
जानकारी के अनुसार महेंद्र 31 वर्ष पुत्र रामनाथ निवासी गांव गढ़िया अखबेल शानवी हरदोई बाइक से 11 बजे अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे स्थित सीपी होटल के समीप पहुंची इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौद दिया। हादसे को लेकर मौके पर लोगो कि मौके पर भीड एकत्रित हो गई और तुरंत घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत हालत में उसे चिकित्सकों ने अलीगढ रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही बाइक सवार की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page