हाथरस (मुरसान) 31 मई । क्षेत्र के गांव गोजिया में रविवार की दोपहर एक भेड़ के बच्चे को एक बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसके कारण मौके पर विवाद हो गया। आरोप है कि टक्कर का विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने भेड़ मालिक और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी है। जिसकी शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। पुलिस ने घायल का उपचार मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है। गांव गोजिया निवासी रनवीर सिंह बाल्मीक ने बताया कि वह रविवार दोपहर अपने पुत्र रोहित के साथ भेड़ चराने के लिए गांव के निकट जा रहे थे। इस दौरान भेड़ों का एक बच्चा पीछे रह गया था, जिसे रोहित धीरे-धीरे लेकर आ रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर वहां से निकले और उन्होंने भेड़ के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। रनवीर सिंह का कहना है कि जब रोहित ने युवकों से टक्कर मारने का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार युवकों ने रोहित के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे रनवीर सिंह के साथ भी मारपीट की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
May 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
कल कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रहेगी
May 31, 2026
गली में फेंकी जा रहीं शराब की
May 31, 2026
हाथरस की तीन लापता युवतियां दिल्ली के
May 31, 2026
मुरसान : भेड़ के बच्चे को टक्कर
May 31, 2026
मुरसान : पुराने मुकदमे को वापस लेने
May 31, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
May 31, 2026
मुरसान : ऑनलाइन निवेश के नाम पर
May 31, 2026
Weather
Hathras
11:58 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























