हाथरस 31 मई । सावन कृपाल रूहानी मिशन की पिछौती शाखा पर पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सानिध्य में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सत्संग का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर संत राजिंदर सिंह जी महाराज के ऑडियो एवं वीडियो संदेशों के माध्यम से सत्संग का प्रसारण किया गया। सत्संग में उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित संगत को आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं आत्मिक आनंद प्रदान किया। उनके संदेशों में प्रेम, एकता, मानवता और अंतर्मुखी ध्यान के महत्व पर विशेष बल दिया गया। सत्संग के उपरांत गुरु महाराज की अपार कृपा एवं दया-मेहर से लंगर सेवा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा ने आपसी भाईचारे, समानता एवं सेवा भावना का सुंदर संदेश दिया। बिना किसी भेदभाव के सभी श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हुए दिखाई दिए, जिससे सामाजिक समरसता और प्रेम की भावना को बल मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सत्संग आत्मा की खुराक है और लंगर शरीर की सेवा। जहां ये दोनों एक साथ मिल जाते हैं, वहां रूहानी सुकून और आत्मिक शांति का अनुभव स्वतः होने लगता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पिछौती सेंटर की प्रबंध समिति तथा सेवादार भाई-बहनों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक जागृति एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जिला खेल स्टेडियम में बन रहा आधुनिक
May 31, 2026
सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पर छात्र ने उठाए सवाल,
May 31, 2026
रोडवेज में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती
May 31, 2026
1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण बने
May 31, 2026
आवास विकास परिषद की जमीन खरीदना हुआ
May 31, 2026
सावन कृपाल रूहानी मिशन में सत्संग एवं
May 31, 2026
Weather
Hathras
8:41 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























