Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 31 मई । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप-2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी उनके सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह के दौरान प्रतिभागियों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों और स्टाफ को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन और खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ढोल की धुन पर प्रतिभागियों एवं शिक्षकों ने जमकर नृत्य किया। इसके अलावा खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक श्री किशनवीर सिंह ने समर कैंप की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमताओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन ममता सिंह एवं मंजुल माहेश्वरी द्वारा किया गया। समारोह में संध्या जादौन, सुधीर चौहान, बृजेश शर्मा, एम.पी. सर, रंजना यादव, ज्योति वार्ष्णेय, सोनी, श्रृंखला, बदरा राशिद, विनय कुमार, नीरू कश्यप, मनीषा गोला, कविता पुंढीर, प्रकाश वार्ष्णेय, यशस्वी सक्सेना, दिव्या माहेश्वरी, सुषमा यादव, दीपक सिंह, अजीम अहद, दिव्यांश सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और खुशियों के माहौल में हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने समर कैंप के अनुभवों को यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page