Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मई । कृषि विज्ञान केंद्र, रति का नगला द्वारा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के किसानों के लिए निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार से एक सदस्य को बीज वितरण का लाभ प्रदान किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए तहसील स्तर से जारी जाति प्रमाण पत्र अथवा किसान के बच्चे का जाति प्रमाण पत्र, खतौनी की फोटोकॉपी तथा ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर एवं मुहर युक्त पंजीकरण प्रपत्र की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। केंद्र प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि विज्ञान केंद्र आने से पूर्व अपने मोबाइल फोन से 9411259853 पर संपर्क कर अपनी पात्रता एवं उपलब्ध बीजों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कृषि विज्ञान केंद्र ने पात्र किसानों से समय पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page