Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 मई । नगर पालिका परिषद हाथरस के वर्तमान बोर्ड के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून 2026 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा दी गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। बतादें नगर पालिका परिषद हाथरस के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल पहली बोर्ड बैठक दिनांक 15 जून 2023 से प्रारंभ हुआ था। अब 15 जून 2026 को बोर्ड के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बीते तीन वर्षों में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों का विस्तृत विवरण एक विशेष पत्रिका (स्मारिका) के माध्यम से नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में नगर की सड़क, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, जनसुविधाओं और सौंदर्यीकरण से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों से आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के अनुसार इस विशेष कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वे इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित होकर नगर पालिका का उत्साहवर्धन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page