Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी हाथरस द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले घोषित 27 मई 2026 के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र के अनुसार वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची में 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश घोषित किया गया था, जिसकी तिथि चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी। चूंकि उत्तर प्रदेश में बकरीद का पर्व 28 मई 2026 को मनाया जाएगा, इसलिए शासन द्वारा अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page