Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 मई । शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाखा समाज में संस्कारवान एवं राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने का कार्य करती है। डॉ. पी.पी. सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन रावत ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह अमित गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शारीरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस अवसर पर नगर सह शारीरिक प्रमुख विपिन, शरद तिवारी, देवेंद्र कुमार रंग वाले, पवन कुमार बंसल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख दीपक पवार, नगर सह सेवा प्रमुख राजू, पंकज, अंशुल सेंगर, रामनारायण वर्मा, राहुल माहौर, मनीष कोली, प्रदीप सिंह, सचिन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा के स्वयंसेवक एवं नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page