
हाथरस 26 मई । बहुजन समाज पार्टी की जनपद स्तरीय बैठक सत्संगी मार्ग में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी अनिल बघेल उपस्थित रहे। बैठक में अनिल बघेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों 78 हाथरस, 79 सादाबाद एवं 80 सिकंदराराऊ की गहन समीक्षा की तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष राजकपूर ने समाजवादी पार्टी छोड़कर आए सौवीं अयान मेंडू एवं आसिफ मलिक सादाबाद को माला पहनाकर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं हाथरस विधानसभा महासचिव पद पर प्रेमचंद एडवोकेट को मनोनीत किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी रणबीर कश्यप, अलीगढ़ मंडल प्रभारी सुरेश गौतम एवं मंडल प्रभारी एस.एस. भारती ने भी बहुजन समाज पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ. रईस अहमद अब्बासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीर सिंह कर्दम, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश भारती, विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र, सोनू राणा, महिपाल सिंह, जिला बामसेफ की ललिता देवी, बीएफ जिला संगठन के स्वरूप बनी सिंह जाटव, दिनेश चौधरी, संजय बघेल, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























