Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 25 मई । कस्बा के नगला रति मार्ग पर स्थित मोहल्ला किशन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार पच्चीस मई को भीषण गर्मी में विद्युत केबिल के जर्जर हो जाने की वजह से आग लग जाने के दौरान खराब हो चुकी विद्युत केबिल से दी जा रही आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हाने से गर्भवती महिलाओ के अलावा मरीज व तीमारदारों को विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने की वजह से परेशानी का सामना करना पडा।सीएचसी परिसर मे जा रही विद्युत केबिल में तीन दिन पहले शनिवार को अचानक अधिभार होने व भीषण गर्मी की वजह से आग लग गई।सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक विद्युत व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में स्थापित चिकित्सक कक्ष,एक्सरा कक्ष में विद्युत आपूर्ति नही होने कर वजह से अंधेरा रहने के कारण स्वास्थ्य कर्मियो के अलावा मरीज तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पडा।सुबह नौ बजे के बाद पन्द्रह बीस मिनट विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने के कुछ देर चलने के बाद ग्यारह बजे से लेकर साढे बारह बजे विद्युत व्यवस्था प्रभावित होते हुए दिखाई दी।भीषण गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियो सर्दी खांसी बुखार से पीडित चिकित्सकीय परामर्श एवं  दवा लेने आए मरीज के अलावा उनके तीमारदार के साथ साथ सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण जांच कराने के लिए आई क्षेत्र के विभिन्न गर्भवती महिला भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो जाने के दौरान सीएचसी परिसर में लाखों रूपए की लागत से स्थापित कराए गए जनरेटर के संचालित नही किए जाने के दौरान उमस भरी गर्मी से परेशान होना पडा।स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियो के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में रखे जनरेटर को चालू कर विधुत आपूर्ति सप्लाई चालू कराया जाना भी भीषण गर्मी में उचित नहीं समझा।सीएचसी पर तैनात रहे पूर्व चिकित्सा प्रभारी के द्वारा खराब पडे हुए जनरेटर को हजारों रूपए की धनराशि खर्च कर सही कराया गया था।चालू सही स्थित में खड़े जनरेटर को विधुत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हा जाने के बाद भी जरनेटर को चालू तक नहीं किया जाता है।विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने पर कुछ मरीज और तीमारदारों ने जब स्वास्थ्य कर्मियो से स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर विद्युत आपूर्ति आने की बात कहते हुए स्वास्थ्य केन्द्र की विद्युत व्यवस्था भंग होने की जानकारी दी गई।तब कहीं जाकर स्वास्थ्य कर्मियो ने निजी प्राइवेट विद्युत कर्मी को बुलाकर आपूर्ति को सुनिश्चित कराए जाने के लिए कहा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की विद्युत व्यवस्था के भंग हो जाने के दौरान मरीज तीमारदार के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page