Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 25 मई । प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिकंदराराऊ तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा जारी आदेश के तहत पूर्व उपजिलाधिकारी संजय कुमार का तबादला हरदोई में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर किया गया है। उनके स्थान पर धर्मेंद्र सिंह चौहान को सिकंदराराऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र सिंह चौहान इससे पहले भी सिकंदराराऊ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं का उन्हें अच्छा अनुभव है। हाल ही में वह हाथरस में एसी कलेक्टर एवं न्यायिक पद पर तैनात थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पीड़ितों को समय पर न्याय तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page