Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय ने शनिवार को जनपद की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर प्रातः 8:20 बजे बंद पाया गया, जिस पर सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डॉ. शुभम चिकित्साधिकारी को अग्रिम आदेशों तक पीएचसी आरती तथा फार्मासिस्ट चन्द्रभान सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं डॉ. नीलम सिंह, चिकित्साधिकारी आयुष एवं स्टाफ नर्स अमिता सिंह के मई माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई।

इसके बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन का निरीक्षण किया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार डॉ. उपेन्द्र सिंह, डॉ. रूपेश, डॉ. शबनम, डॉ. अभिनव, ममता कुमारी, हेमलता एवं रवि कुमार अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सभी के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए। एक्सरे कक्ष, एलटी कक्ष एवं कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ओपीडी करते हुए मिले। यहां डॉ. हितेश कुमार एवं अमित सेंगर अनुपस्थित पाए गए, जबकि रजनीश कुमार 19 मई से लगातार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनके वेतन पर रोक लगाने के साथ ही रजनीश कुमार का स्थानांतरण सीएचसी हसायन कर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एलटी कक्ष, एक्सरे कक्ष, डेंटल कक्ष, आयुष्मान वार्ड, एआरवी कक्ष, एनसीडी कक्ष एवं लेबर वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई दुरुस्त रखने तथा अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page