Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई । बरसात शुरू होने से पहले ही शहर की आवास विकास कॉलोनी में जलभराव की समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कॉलोनी में  समुचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह पानी भर रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी से गुजरने वाला नाला कूड़े से भर गया है एवं जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। लोगों को आशंका है कि बरसात शुरू होते ही पूरी कॉलोनी जलमग्न हो सकती है। कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका एवं संबंधित विभाग से जल्द सफाई अभियान चलाने, नालियों की करने कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कॉलोनी का निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने की अपील की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव और गंदगी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page