
हाथरस 22 मई। भारत परिषद की वनिता शाखा के तत्वाधान में नए सत्र की पहली बैठक अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर मौजूद रही। इस दौरान सभी सदस्यों ने विधायक का पटका, माला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया एवं पदाधिकारियों ने उनके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन भी किया। इस दौरान हाउजी सहित अनेक गेम खेले गए। कार्यक्रम में प्रांतीय मार्गदर्शक एकता अग्रवाल, प्रांतीय शहर सचिव दीप्ति वार्ष्णेय और हाथरस वनीता शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की नई अध्यक्ष प्रिया मित्तल, सचिव खुशबू गौड़, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल तथा मधु वार्ष्णेय शहर महिला सहभागिता प्रमुख के अलावा कोमल मिश्रा, पूजा शर्मा, गुंजन वार्ष्णेय ,खुशबू पाठक, गौरी, शारदा आर्य, ललिता, सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

























