Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। हाथरस में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कें सुनसान दिखाई दीं और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

भीषण गर्मी का असर लोगों की सामान्य दिनचर्या पर साफ देखने को मिल रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, अंगोछा और अन्य उपायों का सहारा ले रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बेहद कम रही, जिसके चलते कई बसें खाली खड़ी नजर आईं। सड़क पर चाट का ठेला लगाने वाले कुलदीप ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनका व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है, क्योंकि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। उधर, प्रशासन ने नागरिकों के लिए हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर के समय जहां तक संभव हो घरों में रहें और सीधे सूर्य की तेज किरणों से बचें। साथ ही हल्का, संतुलित और नियमित भोजन करने तथा बासी भोजन और मादक पेय पदार्थों के सेवन से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page