Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 22 मई। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सहपऊ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना सहपऊ पुलिस ने ग्राम बागबधिक निवासी अभियुक्त मनोहर लाल पुत्र बाबूराम को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page