
हाथरस 22 मई। 23 मई से 27 मई के बीच जिले में बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। 23 मई 2026 को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ रहा है। आरबीआई के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार तथा प्रत्येक रविवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं, इसलिए इन दो दिनों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 27 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

























