Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। सादाबाद के बनगढ़ निवासी प्रेमवीर सिंह ने महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर बेटी के पति, सास-ससुर व देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रेमवीर सिंह ने अपनी बेटी भारती की शादी 2 फरवरी 2025 को देव पुत्र सुरेश निवासी यूआईटी प्रताप नगर, जोधपुर राजस्थान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में 1 लाख 51 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चेन, घरेलू सामान, कीमती कपड़े व दावत आदि दी गई। आरोप है कि दान-दहेज से खुश न होकर पति देव, ससुर सुरेश, सास गीता देवी व देवर राज व राकेश अतिरिक्त दहेज में कार मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर भारती का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। पिता का आरोप है कि बेटी को आठ-आठ दिन तक भूखा रखा गया और स्लो पाइजन देकर मारने का प्रयास किया गया, जिससे उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। छह अक्तूबर 2025 को करवाचौथ से तीन दिन पहले मारपीट कर एक धोती में ही गाड़ी से लाकर गांव के बाहर छोड़ दिया गया। धमकी दी गई कि बिना कार के वापस आई तो जान से मार देंगे और देव की दूसरी शादी करा देंगे। पीड़ित पिता का कहना है कि शादी सरकारी नौकरी व नई बस खरीदने का झूठ बोलकर की गई थी। ससुरालियों ने बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page