
हाथरस 21 मई । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन हाथरस के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु 9 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक एवं वामा सारथी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान पीटीआई अमित गौड़, विजेंद्र सिंह और सामंत कुमार द्वारा बच्चों को योग एवं खेलकूद के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को सदाचार अपनाने, आत्मबल मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में आवासित पुलिसकर्मियों के बच्चे, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


























