Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई। कांग्रेस नेता विवेक उपाध्याय ने प्रशासन पर बिना वैधानिक आधार के उन्हें घर में रोकने का आरोप लगाया है। जारी प्रेस नोट में उन्होंने कहा कि बीती रात करीब 10 बजे से पुलिसकर्मी उनके घर पर मौजूद रहे, लेकिन उनके पास कोई लिखित आदेश, नोटिस या स्पष्ट कारण नहीं था। विवेक उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी से फोन पर बातचीत कर कार्रवाई का आधार पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह केवल सामान्य मुलाकात थी तो रातभर पुलिस बल की मौजूदगी क्यों रही। विवेक उपाध्याय ने कहा कि वह लगातार बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, प्रदूषण, किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाते रहे हैं और लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास विफल होगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने और इस प्रकार की कार्रवाई बंद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page