Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 20 मई । ऑनलाइन दवा बिक्री, व्यावसायिक कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट तथा नकली दवाओं के विरोध में बुधवार को कस्बे के दवा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। मेडिकल स्टोर बंद रहने से दवा खरीदने आए मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा विक्रेताओं का कहना था कि ऑनलाइन दवा कारोबार और बड़ी कंपनियों द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट से पारंपरिक दवा व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही नकली दवाओं की समस्या भी जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इन मुद्दों को लेकर उन्होंने सामूहिक रूप से दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण चिकित्सकों की पर्ची लेकर दवा खरीदने पहुंचे मरीज एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकते रहे, लेकिन अधिकांश स्थानों पर दुकानें बंद मिलीं। इससे कई बीमार लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ चिकित्सकों ने जरूरतमंद मरीजों को अपनी क्लीनिक से सीमित मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराईं, ताकि उन्हें एक दिन तक राहत मिल सके। कस्बे के मुख्य बाजार के अलावा धर्मशाला चौराहा और जलेसर रोड स्थित मेडिकल स्टोर भी बंद रहे। दवा विक्रेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर उचित निर्णय न होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page