अधिक मास कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास राघव दास महाराज ने सुनाई ब्रज की होली, ध्रुव-प्रह्लाद प्रसंग
हाथरस 20 मई । जंक्शन के निकट आयोजित अधिक मास कथा महोत्सव के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और सत्संग का रसास्वादन किया। कथा व्यास श्री राघव दास महाराज ने अपने प्रवचनों में ब्रज की होली, भक्त ध्रुव एवं भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) भगवान की भक्ति, कथा श्रवण और सत्संग के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस पवित्र मास में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान का स्मरण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि भक्त ध्रुव और प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा यह संदेश देती है कि सच्ची भक्ति से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। कथा पंडाल में ब्रज की होली के प्रसंगों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान के जयघोषों के साथ भक्तिमय वातावरण में डूबे रहे। इस अवसर पर महेंद्र पाल शर्मा, विनोद पचौरी, कमला शंकर शर्मा, सत्येंद्र पचौरी, राजेश पचौरी, विष्णु पचौरी, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच भारत के जिला अध्यक्ष पंडित धर्मेश शर्मा, मीडिया प्रभारी देवेश दीक्षित, एडवोकेट सोनू पचौरी, मां कान्हा, हर्ष, सचिन, जतिन, यांसी, दीप्ति, गुंजन, दीक्षा, अंजलि, भविष्य, कपिल देव और मनीष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अधिक मास के इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

























