Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आगरा मार्ग, हाथरस में भव्य रूप से किया गया। यह प्रतियोगिता 19 मई से 21 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें ब्रज प्रदेश के 18 जनपदों से आए भैया एवं बहिन खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हाथरस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख होडिल सिंह, प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य गवेंद्र सिंह चौहान, लेबर कॉलोनी विद्या मंदिर के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, अध्यक्ष शरद तिवारी, प्रबंधक अनिल जी, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ‘राय वाले’, संकुल शारीरिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा तथा सदस्य रामनारायण वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश समाधिया के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु 28 निर्णायकों को आमंत्रित किया गया है, जो निष्पक्ष रूप से प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं। तीन दिवसीय इस प्रांतीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन सत्र में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे परिसर में खेल भावना तथा राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page