
हाथरस 20 मई। बिजली विभाग ने चंदपा के अंतर्गत उपकेंद्र गिजरौली ग्रामीण से संबंधित ग्राम कलवारी, शहजादपुर एवं गिजरौली में विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 39 उपभोक्ताओं पर लगभग 13.05 लाख रुपये का विद्युत बकाया पाए जाने पर उनके विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए गए। इसके साथ ही विभाग ने 38 उपभोक्ताओं के विद्युत भार (लोड) में वृद्धि की कार्रवाई भी की। चेकिंग के दौरान 6 उपभोक्ता अनाधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। इनमें से 5 उपभोक्ता एयर कंडीशनर (एसी) का प्रयोग करते हुए पाए गए। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। बिजली चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के नाम इस प्रकार हैं— दुर्गेश देवी पत्नी श्री कन्हैया , किरन देवी पत्नी श्री रूप किशोर , रामवीर पुत्र लाल सिंह , प्रदीप पूनिया पुत्र श्री जयपाल सिंह ,जगदीश पुत्र श्री भूरी सिंह , राजवीर पुत्र श्री महावीर सिंह विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं बकाया वसूली के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने तथा वैध रूप से बिजली उपयोग करने की अपील की है, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next News :-हाथरस में लेखपाल भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, 21 मई को 10 केंद्रों पर 3400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101


























